सांप के डसने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना

झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली गांव में सांप के डसने से 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान शंभु चौधरी, पिता लालू चौधरी, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को शंभु चौधरी को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाने लगे।

 

बताया जाता है कि शंभु चौधरी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग छह वर्ष और दूसरे की उम्र करीब तीन वर्ष है। पिता के निधन से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि वृद्ध माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। ऐसे में कमाने वाले एकमात्र सदस्य की मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता, आर्थिक मुआवजा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

 

घटना के बाद पूरे मल्लाह टोली गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में सांप के काटने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    जनता दरबार में डीसी ने सुनी 35 लोगों की फरियाद, गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश

    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों…

    फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    जामताड़ा। जिले में बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत किया गया। चेतना विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *