बोकारो में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाज कराने आई महिला बनी निशाना, बाइक सवार बदमाश फरार


बोकारो में बाइक सवार अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट का है, जहां अपने बच्चे का इलाज कराने गोमिया से आई एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार गोमिया निवासी कनकलता सिन्हा अपने बच्चे का इलाज कराने बोकारो आई थीं। इलाज के बाद जब वह सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास पहुंचीं, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी उनके करीब आए और देखते ही देखते उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

Sponsored Advertisement

घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुके थे। कनकलता सिन्हा ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का पीछा करने या उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की।

घटना के बाद महिला के पति संजय सिन्हा ने सेक्टर-4 थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बोकारो में पिछले कुछ समय से बाइक सवार बदमाश लगातार महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में नियमित बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अपराधी पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक इन बाइक सवार अपराधियों पर प्रभावी लगाम लगाई जा सकेगी।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *