जामताड़ा में युवक के माथे पर तानी पिस्तौल, बीच सड़क पर मारपीट कर फरार हुए चार बदमाश

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरावा गांव स्थित आजाद चौक पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसके साथ मारपीट की और उसके माथे पर पिस्तौल तान दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर निवासी जहीर अंसारी अपने ससुराल कुरावा गांव जा रहे थे। इसी दौरान आजाद चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवक पहुंचे और उनकी चार पहिया वाहन को रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

मारपीट के दौरान आरोपियों ने वाहन के पीछे दाहिने हिस्से का शीशा भी तोड़ दिया। जहीर अंसारी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके माथे पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान जब आसपास मौजूद कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े तो आरोपियों ने उन लोगों को भी पिस्तौल दिखाकर डराने का प्रयास किया।

 

पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी हेलमेट पहने हुए थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, इसलिए यह समझ से परे है कि उनके साथ इस तरह की घटना क्यों हुई।

 

वहीं जहीर अंसारी के ससुर गफूर अंसारी, जो एक सीएसपी संचालक हैं, ने आशंका जताई कि अपराधियों का निशाना वे स्वयं हो सकते हैं और इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रजा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

 

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष गुलाम अंसारी ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संवाददाता : संतोष कुमार

स्थान : जामताड़ा

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *