सुल्तानगंज के अंकित कुमार गुप्ता बने राजस्व पदाधिकारी, बीपीएससी परीक्षा में हासिल की 575वीं रैंक

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सुल्तानगंज के युवा अंकित कुमार गुप्ता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित कुमार गुप्ता ने बीपीएससी परीक्षा में 575वीं रैंक हासिल कर राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

 

अंकित कुमार गुप्ता वर्तमान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय, कोलकाता में लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के बिंदा सिंह गली निवासी व्यवसायी बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता एवं ममता देवी के पुत्र हैं। अंकित की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई सुल्तानगंज में ही हुई है। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

 

अंकित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय शर्मा ने कहा कि अंकित की सफलता सुल्तानगंज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अंकित के माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

वहीं मारवाड़ी युवा मंच के सचिव सुनील रामुका, पूर्व वार्ड पार्षद रामायण शरण गुप्ता, दिनकर मंडल, विनोद यादव एवं संजीव झा सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अंकित कुमार गुप्ता की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने कहा कि अंकित की यह उपलब्धि सुल्तानगंज के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

 

अंकित की सफलता से पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

Related Posts

मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील

मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील

सुल्तानगंज में तेज आंधी-बारिश का कहर: पांच झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल, सड़क जाम और बिजली आपूर्ति बाधित

सुल्तानगंज में तेज आंधी-बारिश का कहर: पांच झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल, सड़क जाम और बिजली आपूर्ति बाधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *