सुल्तानगंज में तेज आंधी-बारिश का कहर: पांच झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल, सड़क जाम और बिजली आपूर्ति बाधित

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण कई स्थानों पर विशाल वृक्ष गिर गए, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ, कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग घायल हो गए। वहीं विभिन्न वार्डों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रही।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के समीप बिस्कोमान भवन के पास दो विशाल पीपल के पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से बाद में मार्ग को साफ कराया गया।

 

नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या-19 स्थित मांझी टोला में तेज आंधी के दौरान एक विशाल वृक्ष पांच झोपड़ियों पर गिर गया। इस घटना में बिंदेश्वरी मांझी, शंभू मांझी, कुंदन मांझी, रंजीत मांझी और प्रितम मांझी के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवारों के सामने रहने और जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है।

 

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि टिंकू कुमार ने बताया कि बुध भगवान स्थल के समीप मांझी परिवार के घरों पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। घटना में सुशीला देवी, सुमन देवी, प्रीति कुमारी, रितेश कुमार समेत तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी की जान नहीं गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार सुल्तानगंज शहर के कई अन्य वार्डों और ग्रामीण पंचायतों में भी तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने तथा झोपड़ियां क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

 

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *