मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, मुखियाओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस एवं अखाड़ों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने अखाड़ा समितियों से उनके मार्ग, प्रतिभागियों की संख्या तथा अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने बताया कि सभी अखाड़ों को विधिवत लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित समितियों को आवेदन पत्र के साथ पुराने लाइसेंस की छायाप्रति जमा करनी होगी।

 

इसके अलावा नए लाइसेंस के लिए प्रत्येक अखाड़ा समिति को 20 जिम्मेदार व्यक्तियों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में निकाले जाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचा जाए।

 

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जुलूस मार्गों एवं अखाड़ों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

बैठक में भाजपा नेता चंदन कुमार, अलका चौधरी, शुभम कुमार, वार्ड पार्षद रुबी देवी, विभूति कुमार विकल्प, राजद नेता मो. अफरोज आलम, विवेकानंद यादव, मो. मेराज, मोहम्मद मंजूर, मो. शैराज, कांग्रेस नेता विनय शर्मा, जदयू नेत्री प्रेम प्रभात सिन्हा, सन्नी चौधरी, सौपनील झा, निरुल होदा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के दर्जनों प्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *