विद्यालयों से उठी नशामुक्ति की अलख, छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया समाज को जागरूकता का संदेश

 

विद्यालयों से नशामुक्त समाज के निर्माण की मुहिम शुरू हो गई है। झारखंड के पलामू जिले के पांडू प्रखंड स्थित राजकीयकृत प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू में सोमवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Sponsored Advertisement

 

प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने जोरदार नारे लगाए। “हम लोगों का एक ही सपना, पांडू हो नशामुक्त अपना”, “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” और “युवा शक्ति की यही पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

 

प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष जागरूकता अभियान 15 जून से 25 जून 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी अरविंद कुमार, प्रियंका कुमारी, नेपाली राम, अरविंद कुमार पटेल, मासुक अंसारी, अरुण कुमार, चंदन कुमार, सादिक अंसारी, शिवम तिवारी, पंकज चौरसिया और विनय पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू (झारखंड)

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के ठाणे से 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव गिरफ्तार, पलामू में जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा

    **63 आपराधिक और उग्रवादी मामलों में था वांछित, हुसैनाबाद के जंगल से SLR राइफल समेत 290 जिंदा कारतूस बरामद**   Sponsored Advertisement **पलामू।** झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय…

    पलामू में रिश्तों का कत्ल! गुनी भुइयां की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और बड़ा बेटा गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल टांगी बरामद

    झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पांकी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय गुनी भुइयां की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *