विद्यालयों से उठी नशामुक्ति की अलख, छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया समाज को जागरूकता का संदेश

 

विद्यालयों से नशामुक्त समाज के निर्माण की मुहिम शुरू हो गई है। झारखंड के पलामू जिले के पांडू प्रखंड स्थित राजकीयकृत प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू में सोमवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Sponsored Advertisement

 

प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने जोरदार नारे लगाए। “हम लोगों का एक ही सपना, पांडू हो नशामुक्त अपना”, “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” और “युवा शक्ति की यही पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

 

प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष जागरूकता अभियान 15 जून से 25 जून 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी अरविंद कुमार, प्रियंका कुमारी, नेपाली राम, अरविंद कुमार पटेल, मासुक अंसारी, अरुण कुमार, चंदन कुमार, सादिक अंसारी, शिवम तिवारी, पंकज चौरसिया और विनय पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू (झारखंड)

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *