महाकुंभ में बिछड़े बुजुर्ग 22 महीने बाद हरिद्वार में मिले, परिवार में लौटी खुशियां; गुमशुदगी के पोस्टर से ठगों ने भी ऐंठे थे पैसे

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। प्रयागराज महाकुंभ में अपने परिवार से बिछड़े 70 वर्षीय अजय पांडेय 22 महीने बाद सकुशल घर लौट आए हैं। हरिद्वार पुलिस के सत्यापन अभियान की वजह से उनका परिवार से दोबारा मिलना संभव हो सका।

दरअसल, कुटुंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव निवासी अजय पांडेय वर्ष 2024 में अपने परिवार और गांव के करीब 15 लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। संगम के पास संतरा खरीदने के लिए रुकने के दौरान वे अपने बड़े भाई और अन्य परिजनों से बिछड़ गए। भीड़ में रास्ता भटकने के बाद वे पैदल चलते हुए हरिद्वार पहुंच गए।

Sponsored Advertisement

अजय पांडेय के मुताबिक, करीब पांच दिनों तक भटकने के बाद वे कलियर शरीफ इलाके में पहुंच गए। यहां एक मजार के पास रहने लगे। लोगों से मिलने वाले खाने और लंगर के सहारे उनका समय गुजरता रहा। इस दौरान वे अपना नाम सलीम बताते थे।

इधर, परिवार के लोग उनकी तलाश में लगातार परेशान थे। गुमशुदगी के पोस्टर भी लगवाए गए, लेकिन इसी पोस्टर से मोबाइल नंबर निकालकर ठगों ने परिवार को निशाना बनाया। कभी उनके मिलने तो कभी मौत की झूठी सूचना देकर पैसे ऐंठे गए।

करीब 22 महीने बाद हरिद्वार में चल रहे पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को अजय पांडेय पर संदेह हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना असली नाम और पता बताया। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए उनके बेटे अंकित पांडेय से संपर्क किया और वीडियो कॉल पर पिता-पुत्र की बात कराई।

पिता को जिंदा देखकर सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर अंकित पांडेय भावुक हो गए और हरिद्वार पहुंचकर उन्हें घर ले आए। वहीं, पत्नी सिरताज देवी ने पति की वापसी पर खुशी जताई और छठी मैया से मांगी गई मनौती पूरी होने की बात कही।

22 महीने का इंतजार खत्म होने के बाद अजय पांडेय की घर वापसी से पूरे परिवार में खुशियां लौट आई हैं।

Related Posts

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

सहरसा में जमीन बचाने के लिए किसानों का बिगुल, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर 15 दिनों का अल्टीमेटम

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जमीन और आजीविका बचाने की मांग को लेकर सहरसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *