सासाराम में बेकाबू पुलिस स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को रौंदा, तीन से अधिक घायल, चालक फरार

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में पुलिस की स्कॉर्पियो ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बक्सर निवासी रियाज अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

दरअसल, यह पूरी घटना सासाराम के भीड़भाड़ वाले इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिक्रमगंज थाना की स्कॉर्पियो सिविल कोर्ट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान वाहन ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया और एक बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी।

Sponsored Advertisement

लोगों के शोर मचाने और रोकने की कोशिश के बावजूद चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की। आरोप है कि भागने के दौरान स्कॉर्पियो ने पहले एक ट्रैक्टर और फिर दूसरी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक प्रभाकर मोड़ के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। बक्सर निवासी रियाज अली की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, क्षतिग्रस्त कार के मालिक निर्भय कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन का चालक नशे में था और कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से भगाने में मदद की। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, घटना से नाराज लोगों ने पुलिस की स्कॉर्पियो को घेरकर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान पुलिस ने एक ब्लॉगर को गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि वह लोगों को उकसाकर तोड़फोड़ और आगजनी कराने की कोशिश कर रहा था।

फिलहाल, इस घटना के बाद चालक की लापरवाही, पुलिसकर्मियों की भूमिका और हादसे के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *