बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रार्थना सभा में होगा प्रस्तावना का पाठ

पटना: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूलों की सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान से पहले भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी जाएगी।

इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने का निर्देश दिया है।

Sponsored Advertisement

निर्देश के मुताबिक, प्रार्थना सभा में एक छात्र और एक छात्रा को संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर पांच-पांच मिनट का भाषण देना होगा। इसके जरिए बच्चों को संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महापुरुषों की भूमिका से परिचित कराया जाएगा।

वहीं, मध्याह्न भोजन के बाद एक पीरियड में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर, ड्राइंग और कोलाज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा लाइब्रेरी पीरियड में संविधान के मूल सिद्धांतों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने कक्ष में महात्मा गांधी के चित्र के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का बड़ा पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है। खास बात यह है कि यह पोस्टर केवल संविधान दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल प्रधानाध्यापक कक्ष में लगा रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी संविधान के महत्व और दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य नई पीढ़ी में संविधान के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता, अधिकारों और कर्तव्यों के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *