त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

जामताड़ा। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सघन जांच की।

 

Sponsored Advertisement

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की गतिविधियां बढ़ाई गई हैं, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

 

वाहन जांच अभियान की निगरानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा और नाला के अलावा संबंधित क्षेत्रों के पुलिस निरीक्षकों ने की। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

जामताड़ा पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें, वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

 

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

भारी बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, रिश्तेदार के घर शरण लेने को मजबूर परिवार; बीडीओ से आवास की गुहार

जामताड़ा। जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के निमडंगाल टोला में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद…

अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *