भागलपुर नगर निगम के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7 हजार सहायता की मांग, CM ने DM को दिए सर्वे के निर्देश

भागलपुर। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक रोहित पाण्डेय ने मंगलवार को पटना स्थित लोकसेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और निचले इलाकों में बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित लोगों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

 

Sponsored Advertisement

विधायक रोहित पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शहरी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित वास्तविक पीड़ित परिवारों को भी सरकारी राहत का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों और निचले इलाकों में बाढ़ एवं जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे परिवारों को सरकारी सहायता मिलने से उन्हें तत्काल राहत मिल सकेगी।

 

मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों का शीघ्र सर्वेक्षण कराने और पात्र परिवारों की सूची तैयार कर भेजने को कहा है। प्रशासन की ओर से सर्वेक्षण और सूची तैयार किए जाने के बाद पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

 

विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वास्तविक बाढ़ प्रभावित परिवार सरकारी राहत से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंच सके।

 

विधायक ने मामले में त्वरित संज्ञान लेने और जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासनिक सर्वेक्षण के बाद पात्रता के आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

त्योहारों के मौसम में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दूसरी मंजिल से सिलेंडर लेकर फरार हुआ चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही भागलपुर के विभिन्न मोहल्लों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला ज्योति विहार कॉलोनी स्थित ममता महल का है, जहां एक चोर…

योगी के पास विकास का मुद्दा नहीं, अब धर्म की राजनीति कर रहे हैं: आईपी गुप्ता

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *