जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल

जमुई: बिहार के जमुई जिले में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी और मामले की जांच के सिलसिले में कुंदर बराज और मड़वा पहाड़ी के आसपास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नंदन यादव के पैर में गोली लगी।

Sponsored Advertisement

मुठभेड़ के दौरान एक अन्य फरार आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार समेत एसडीओ, एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में घायल आरोपियों की स्थिति की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।

दरअसल, 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा और उसके एक दोस्त के साथ कुछ युवकों द्वारा कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी।

अब मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही, वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

भागलपुर में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

भागलपुर। जिले में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भागलपुर के…

जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल, जनता कर रही फुल एनकाउंटर की मांग

जमुई। 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ मामले में जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का मंगलवार को पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *