मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच; 28 सवालों के साथ DIG को सौंपा प्रतिवेदन

सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र में मक्का और अन्य कृषि उपज की खरीद के नाम पर किसानों और छोटे कारोबारियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में दर्जनों पीड़ितों ने सोमवार को कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी को प्रतिवेदन सौंपकर स्थानीय पुलिस की जांच के बजाय वरीय अधिकारी की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच कराने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ितों ने अपने प्रतिवेदन में सौर बाजार स्थित परी ट्रेडर्स के संचालक आशुतोष गुप्ता उर्फ वैष्णवी, अमितोष गुप्ता उर्फ बिट्टू गुप्ता और गोपाल प्रसाद गुप्ता पर मक्का समेत अन्य कृषि उपज खरीदने के बाद किसानों और कारोबारियों को भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक, इस मामले में सौर बाजार थाने में कांड संख्या 155/26 और 159/26 दर्ज किए गए हैं।

 

प्रतिवेदन में पीड़ितों ने पुलिस जांच से जुड़े कुल 28 सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कराने के साथ उसके मोबाइल फोन और इस्तेमाल किए गए चार सिम कार्ड की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने और आरोपियों के बैंक खातों की जांच कराने की मांग भी की गई है।

 

पीड़ितों ने कथित वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच की मांग करते हुए प्रतिवेदन में गुजरात की एक मिल से एक करोड़ रुपये से अधिक के कथित लेनदेन का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि पूरे मामले की वित्तीय कड़ियों की जांच होने से कथित लेनदेन और रकम के प्रवाह की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

 

पीड़ित किसानों और कारोबारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रतिवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी को भी भेजी गई है। पीड़ितों ने कहा है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, महिला ने महिला थाना में दिया आवेदन

सहरसा। पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने तथा बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सहरसा महिला थाना में आवेदन…

स्नान के गंगादौरान 60 वर्षीय महिला की डूबने से मौत, मछुआरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

बिहपुर। खरीक प्रखंड के सिकिया घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहपुर प्रखंड की लत्तीपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *