सहरसा में बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

बिहार के सहरसा जिले में बैजनाथपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के अगजेबा पंचायत सरकार भवन के समीप बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने के प्रयास में गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई।

 

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी से लदा ट्रक सोनवर्षा राज से सौरबाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अगजेबा पंचायत सरकार भवन के समीप सामने से एक बाइक और सीएनजी ऑटो आ रहे थे। दोनों वाहनों को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक अपना वाहन दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया और देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

 

ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है।

 

घटना के दौरान ट्रक के कई पार्ट-पुर्जे टूटकर सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक समय रहते बाइक और ऑटो को बचाने का प्रयास नहीं करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, थोड़ी सी भी लापरवाही कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

 

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *