प्रधानमंत्री मोदी की सौगात से चमकेगा सहरसा, 927 करोड़ की छह विकास परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली दौरे के अवसर पर सहरसा जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जिले की करीब 927 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। इन योजनाओं से जिले में सड़क, पेयजल, शिक्षा, आवास और बिजली की सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

 

Sponsored Advertisement

सहरसा को मिलने वाली सबसे बड़ी सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग-527A एवं 327 के बकोर से महिषी खंड (उमागांव-सहरसा, पैकेज-5) के उन्नयन की है। 768 करोड़ रुपये की लागत से पेव्ड शोल्डर सहित दो लेन में बनने वाली इस सड़क से सहरसा और सुपौल के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

वहीं, सहरसा नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में अमृत-2.0 के तहत 100.38 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना फेज-2 का शिलान्यास किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने पर शहर के 17,454 घरों तक पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 46.24 करोड़ रुपये की लागत से बालक और बालिकाओं के लिए 300-300 बेड वाले छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं, 1.884 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उच्च माध्यमिक एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों का उद्घाटन होगा। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 10 गरीब परिवारों को उनके नए पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। महिषी प्रखंड की बलुआहा पंचायत में 10 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का भी उद्घाटन होगा। इससे आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

इन परियोजनाओं के जरिए सहरसा के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। करीब 927 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं जिले की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ आम लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *