बेतिया में करोड़ों की डकैती के बाद भागलपुर में हड़कंप, ज्वेलरी दुकानों में लगेगा पैनिक अलार्म; बटन दबाते ही थाने पहुंचेगी सूचना

बिहार के बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात के बाद भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब भागलपुर की ज्वेलरी दुकानों में पैनिक अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा। खास बात यह है कि आपात स्थिति में दुकानदार के अलार्म का बटन दबाते ही संबंधित थाने को इसकी सूचना मिल जाएगी और पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकेगी।

 

Sponsored Advertisement

इसको लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने स्वर्णकार संघ और शहर के प्रमुख आभूषण व्यवसायियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की। बैठक में जिले के सभी डीएसपी और प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और संभावित आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में एसएसपी ने सभी आभूषण दुकानों में बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने और दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पैनिक अलार्म सिस्टम लगाने पर सहमति बनी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में व्यवसायी बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दे सकें।

 

एसएसपी ने बताया कि शहर के सोना पट्टी समेत प्रमुख सर्राफा बाजारों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। व्यवसायियों को संबंधित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जा सके।

 

वहीं, अपराधियों की शहर में घुसपैठ रोकने के लिए पांच प्रमुख एंट्री पॉइंट पर सघन वाहन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इन सुरक्षा इंतजामों से आभूषण कारोबारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और लूट-डकैती जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *