भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर FIR

आरा। भोजपुरी गानों के जरिए जातिगत वर्चस्व, दबंगई और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चर्चित भोजपुरी गायक टुनटुन यादव समेत 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छह विवादित गानों को चिह्नित कर उनके निर्माण और प्रसारण से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन गानों के माध्यम से कथित तौर पर जातिगत दबदबा, रंगदारी और हिंसक मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा था। प्राथमिकी में गायकों के साथ गीतकारों, रिकॉर्डिंग स्टूडियो संचालकों और सोशल मीडिया पर गानों का प्रचार-प्रसार करने वालों को भी आरोपित बनाया गया है।

 

नामजद लोगों में टुनटुन यादव के अलावा जिद्दी बाय चंदन, मिथिलेश राजा, बसंत सिंह, अजीत सिंह कुशवाहा, गोल्डी यादव, खुशबू राज, उज्ज्वल कुंवर, प्रियंका भास्कर, सृष्टि भारती और राजा अविनाश समेत कई भोजपुरी कलाकार शामिल हैं। वहीं, सूरज सोनालिका, हरेराम अकेला, सुनील सागर और जेपी राहुल सहित कई गीतकारों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है।

 

पुलिस की कार्रवाई का दायरा रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक पहुंच गया है। सिद्धार्थ स्टूडियो, शंकराय स्टूडियो, कालिका स्टूडियो, कुंवर स्टूडियो, गंगा स्टूडियो और जागृति स्टूडियो समेत कई संस्थानों के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं। इसके अलावा आठ इंस्टाग्राम अकाउंट और एक यूट्यूब चैनल को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इनमें जिद्दी ब्वाय चंदन ऑफिशियल नाम का यूट्यूब चैनल भी शामिल बताया गया है।

 

जांच के दौरान पुलिस को ऐसे वीडियो और रील्स मिले हैं, जिनमें विवादित गानों के साथ हथियारों का प्रदर्शन, धमकी और जातिगत दबदबा दिखाने का आरोप है। पुलिस का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह की सामग्री का प्रसार युवाओं को गलत संदेश देने के साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकता है।

 

भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि विवादित गानों को लिखने, गाने, रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में किसकी क्या भूमिका रही है। इस कार्रवाई के बाद भोजपुरी संगीत जगत में हलचल तेज हो गई है।

Related Posts

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

सीतामढ़ी के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर आय से 259% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *