गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

गया: बिहार के गया में छठ पर्व के दौरान बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में चार गया नगर निगम के सफाईकर्मी हैं, जो दिन में सफाई के दौरान घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सफाई के दौरान ऐसे घरों पर नजर रखते थे, जहां कई दिनों से ताला लगा होता था या घर के लोग बाहर गए होते थे। इसके बाद रात में मौका देखकर चोरी करते थे। दूर जाने के लिए कार और आसपास के इलाकों में आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है।

Sponsored Advertisement

दरअसल, छठ पर्व के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बंद घरों को निशाना बनाया गया था। इनमें अतरी प्रखंड के एक मुखिया का घर और एसएस कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति का मकान शामिल था। दोनों परिवार छठ पर्व मनाने गांव गए हुए थे। चोरी की इन घटनाओं के बाद गया एसएसपी सुशील कुमार ने वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान पहले एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद कुमार, राजनंदन प्रसाद, छोटू कुमार, रोहित कुमार, राजा कुकर उर्फ राजा, शिवा कुमार, बिरजू बसखोर और सौरभ कुमार वर्मा शामिल हैं। इनमें चार गया नगर निगम के सफाईकर्मी हैं, जबकि दो आरोपी धनबाद नगर निगम में भी काम कर चुके हैं। वहीं, दो आभूषण कारोबारी राजनंदन प्रसाद और सौरभ कुमार वर्मा चोरी के आभूषण खरीदते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, दो बाइक, पांच मोबाइल, 6.5 ग्राम सोने का गलाया हुआ टुकड़ा, 20.30 ग्राम चांदी का गलाया हुआ टुकड़ा, चांदी के 20 आभूषण, सोने की एक चेन, एक अंगूठी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से चोरी की कुल सात घटनाओं का खुलासा हुआ है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Related Posts

सीतामढ़ी के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर आय से 259% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित…

अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पुल से गहरे पानी में गिरी, 6 लोगों की मौत

अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पुल से गहरे पानी में गिरी, 6 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *