अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पुल से गहरे पानी में गिरी, 6 लोगों की मौत

बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बैरगाछी-सिकटी मुख्य मार्ग पर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरे पानी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत थुमहा गांव के रहने वाले थे। सभी सिकटी प्रखंड की ढेडुआ पंचायत के भपटिया गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात सभी स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे पुल के नीचे गहरे पानी में जा गिरी।

छह लोगों की हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान यश कुमार 16 वर्ष, सौरभ कुमार 15 वर्ष, आदित्य अमन 20 वर्ष, मुन्ना कुमार 22 वर्ष, आर्यन 15 वर्ष और स्कॉर्पियो चालक कुंदन यादव 28 वर्ष के रूप में हुई है। सभी सुपौल जिले के थुमहा गांव के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

मुख्यालय डीएसपी रजनीश कुमार ने भी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है।

तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों के साथ हुए इस हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक ही गांव के छह लोगों की मौत से थुमहा गांव में मातम पसरा हुआ है। तिलक की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और गहरे शोक में बदल गईं।

Related Posts

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

सीतामढ़ी के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर आय से 259% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *