सीतामढ़ी के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर आय से 259% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गुरुवार को एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग की ओर से 19 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोहम्मद अफजल आलम दिसंबर 2021 में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने के बाद बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख बने थे। आरोप है कि प्रखंड प्रमुख बनने के बाद उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्ट तरीके से ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की।

 

इस मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 33/26, दिनांक 18 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

 

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चार स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा स्थित पैतृक मकान और निजी आवास, बाजपट्टी में प्रखंड प्रमुख का सरकारी कार्यालय तथा मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव स्थित निजी आवास शामिल हैं।

 

आर्थिक अपराध इकाई को प्रथम दृष्टया जांच में मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ ज्ञात आय के वैध स्रोतों से कुल 1 करोड़ 25 लाख 3 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 259.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

 

फिलहाल चारों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई ने स्पष्ट किया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। अब सबकी नजर जांच के दौरान मिलने वाले दस्तावेजों, संपत्तियों और अन्य साक्ष्यों पर टिकी है।

Related Posts

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पुल से गहरे पानी में गिरी, 6 लोगों की मौत

अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पुल से गहरे पानी में गिरी, 6 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *