छठ महापर्व पर भागलपुर मांगे विकास की अनूठी पहल, जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ी और सूप, संस्थापक विशाल आनंद ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

भागलपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में शामिल होने और मातृशक्ति के सम्मान में भागलपुर मांगे विकास की ओर से सराहनीय पहल की गई। संस्था की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं छठ पूजा में उपयोग होने वाले सूप का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद परिवारों को छठ महापर्व मनाने में सहयोग करने का प्रयास किया।

 

Sponsored Advertisement

साड़ी और सूप वितरण कार्यक्रम के तहत मिरजानहाट, अलीगंज हरिजन टोला वार्ड संख्या 42, मरवा स्थान वार्ड संख्या 43 सहित शहर के कई अन्य स्थानों पर महिलाओं को पूजा सामग्री और साड़ी उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानपूर्वक सामग्री वितरित की। इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

 

इस मौके पर भागलपुर मांगे विकास के संस्थापक विशाल आनंद ने शहरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सहयोग, त्याग और सेवा भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी ऐसे कई परिवार हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण छठ महापर्व की आवश्यक सामग्री और नए वस्त्रों की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं।

 

विशाल आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छठ पूजा भी खुशियों और उत्साह के साथ संपन्न हो। इसी उद्देश्य से मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी और सूप वितरण की छोटी-सी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि पर्व की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें।

 

उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर मांगे विकास भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। संस्था की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।

Related Posts

नम आंखों से दी गई मां काली को विदाई, जयकारों से गूंज उठा सिमरी बख्तियारपुर; ढोल-नगाड़ों के बीच निकली विसर्जन यात्रा, महाप्रसाद के लिए उमड़ी भीड़

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित काली मंदिर में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा का समापन बुधवार की शाम मां काली की प्रतिमा के विसर्जन के…

सहरसा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम और करा सकेंगे सुधार; 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

सहरसा: आगामी चुनावों को लेकर मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *