छठ मनाने जा रही मां और चार बच्चों को अनियंत्रित दमकल वाहन ने कुचला, महिला की मौके पर मौत; चारों बच्चे घायल, चालक फरार

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अग्निशमन विभाग के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर जा रही महिला और उसके चार बच्चों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, हादसा शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड पर सदर प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने हुआ। मृत महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी रंजू मांझी की 32 वर्षीय पत्नी सजनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सजनी देवी अपने चार बच्चों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए लखीसराय जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित दमकल वाहन ने उन्हें और उनके बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

हादसे में सजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चार बच्चे बंटी कुमार, लवली कुमारी, स्वीटी कुमारी और अंकुश कुमार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे का सिर फट गया है, जबकि दूसरे बच्चे का दांत टूट गया है। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसे के बाद चालक फरार, दमकल कार्यालय में लगा ताला

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद दमकल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी भी कार्यालय में ताला लगाकर वहां से चले गए। इससे स्थानीय लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

 

सूचना मिलने पर सदर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दमकल वाहन को जब्त कर लिया।

 

ASP ने कही कार्रवाई की बात

 

मामले की पुष्टि करते हुए ASP डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं, मृतका के बेटे बंटी कुमार ने हादसे को लेकर अपनी पीड़ा बयां की। छठ पर्व मनाने की तैयारी के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, तो दूसरी तरफ चारों बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Related Posts

सारण को मिलेगी बिहार के मरीन ड्राइव की सौगात! मांझी से डुमाईगढ़ तक बनेगा शानदार मरीन ड्राइव, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

सारण: बिहार के सारण जिले के लिए विकास की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। अब मांझी से डुमाईगढ़ घाट तक मरीन ड्राइव बनाने की योजना सामने आई है।…

छठ महापर्व पर भागलपुर मांगे विकास की अनूठी पहल, जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ी और सूप, संस्थापक विशाल आनंद ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

भागलपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में शामिल होने और मातृशक्ति के सम्मान में भागलपुर मांगे विकास की ओर से सराहनीय पहल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *