पटना सिटी में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था हंगामा; DSP बोले- मामला संज्ञान में नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हंगामा और सरकारी टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना की वास्तविक स्थिति और मारपीट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, दीपावली के दौरान पटना सिटी अनुमंडल के मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में खाजेकलां थाना क्षेत्र में पटाखा दुकानों की जांच के लिए छापेमारी की गई थी। प्रशासनिक टीम दुकानों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने पहुंची थी।

 

इसी दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में मजिस्ट्रेट और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

 

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी ड्यूटी पर पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट हुई, तो अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है? क्या वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच की जाएगी?

 

इस संबंध में पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।

 

फिलहाल, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और घटना को लेकर पुलिस की विस्तृत जांच सामने आना बाकी है। साथ ही छापेमारी में शामिल अधिकारियों का पक्ष भी सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कथित मारपीट के आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है।

Related Posts

एटीएम बंद होने का डर दिखाकर करता था साइबर ठगी, जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर से एक आरोपी को दबोचा

जामताड़ा। संतोष कुमार। जामताड़ा साइबर पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर देश के कई राज्यों में साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसपी शंभु…

नालंदा में दो नई फैक्ट्रियों का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को दो नई फैक्ट्रियों की शुरुआत की गई। ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *