जागरण के नाम पर आर्केस्ट्रा का जलवा! बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे भवानीपुर के मुखिया, VIDEO वायरल होते ही मची हलचल

नवगछिया (भागलपुर)। भवानीपुर गांव में आयोजन हुआ था जागरण का, उम्मीद थी कि पूरा माहौल भक्तिमय रहेगा, लेकिन अब चर्चा भक्ति और भजनों की नहीं, बल्कि आर्केस्ट्रा के मंच पर लगे ठुमकों की हो रही है। नवगछिया के भवानीपुर गांव से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। वीडियो में भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा बार बालाओं के साथ आर्केस्ट्रा के मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

मामला रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां काली पूजा के अवसर पर चार दिवसीय जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर मुखिया मुकेश शर्मा आर्केस्ट्रा के मंच पर बार बालाओं के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस कार्यक्रम का आयोजन जागरण के नाम पर किया गया था, वहां धार्मिक आयोजन के साथ आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम किस तरह शामिल हो गया? आखिर जागरण के मंच पर भक्ति संगीत की जगह आर्केस्ट्रा का रंग कैसे चढ़ गया?

 

इस पूरे मामले ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनकी सार्वजनिक छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर पंचायत प्रतिनिधियों से समाज में बेहतर संदेश देने और सामाजिक आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में मुखिया का इस तरह मंच पर डांस करते नजर आना चर्चा का विषय बन गया है।

 

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, मुखिया मुकेश शर्मा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मुखिया मुकेश शर्मा इस मामले में क्या सफाई देते हैं और प्रशासन वायरल वीडियो को लेकर कोई संज्ञान लेता है या नहीं।

Related Posts

छठ मनाने जा रही मां और चार बच्चों को अनियंत्रित दमकल वाहन ने कुचला, महिला की मौके पर मौत; चारों बच्चे घायल, चालक फरार

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अग्निशमन विभाग के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर जा रही महिला और उसके…

पटना सिटी में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था हंगामा; DSP बोले- मामला संज्ञान में नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हंगामा और सरकारी टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *