नम आंखों से दी गई मां काली को विदाई, जयकारों से गूंज उठा सिमरी बख्तियारपुर; ढोल-नगाड़ों के बीच निकली विसर्जन यात्रा, महाप्रसाद के लिए उमड़ी भीड़

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट स्थित काली मंदिर में आयोजित चार दिवसीय काली पूजा का समापन बुधवार की शाम मां काली की प्रतिमा के विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ। मां की विदाई के दौरान जहां श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं, वहीं पूरा शहर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना के साथ नम आंखों से विदाई दी।

 

Sponsored Advertisement

प्रतिमा विसर्जन से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आकर्षक ढंग से सजाए गए ट्रैक्टर पर मां की प्रतिमा स्थापित कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। महिलाओं की टोली और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ यात्रा गुदरी हाट स्थित काली मंदिर से शुरू होकर बड़ी दुर्गा स्थान गली, मुख्य बाजार और मल्लिक टोला होते हुए उच्च विद्यालय के समीप स्थित मुख्य पोखर पहुंची।

 

विसर्जन यात्रा के दौरान ‘जय मां काली’ और ‘मां काली की जय’ के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते-गाते मां को विदाई देते नजर आए। महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मुख्य पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

 

विसर्जन यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बख्तियारपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। दारोगा दयानंद महतो पुलिस बल के साथ विसर्जन मार्ग पर तैनात रहे। पुलिस की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

महाप्रसाद के लिए उमड़ी भीड़

 

प्रतिमा विसर्जन के बाद काली मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, राजेश पोद्दार, राहुल सेम, विक्की गुप्ता, नंदन पोद्दार, बीरेंद्र भगत और गोपाल केशरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। समिति ने पूजा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related Posts

सहरसा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम और करा सकेंगे सुधार; 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

सहरसा: आगामी चुनावों को लेकर मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027…

सारण को मिलेगी बिहार के मरीन ड्राइव की सौगात! मांझी से डुमाईगढ़ तक बनेगा शानदार मरीन ड्राइव, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

सारण: बिहार के सारण जिले के लिए विकास की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। अब मांझी से डुमाईगढ़ घाट तक मरीन ड्राइव बनाने की योजना सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *