मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात मेगा छापेमारी, डीएम-एसपी के नेतृत्व में 200 जवानों ने खंगाले सभी वार्ड

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

दरअसल, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल के अलग-अलग हिस्सों में जांच शुरू की।

Sponsored Advertisement

करीब दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

इस मेगा सर्च अभियान में डीएम और एसपी के अलावा एसडीएम, एसडीपीओ समेत जिले के कई वरीय अधिकारी शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया था। पूरी टीम ने लगभग दो घंटे तक जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के रहने वाले स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।

इस दौरान अधिकारियों ने जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों के पहुंचने से जेल परिसर में काफी हलचल देखी गई।

तलाशी में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डीएम और एसपी के नेतृत्व में देर रात जेल में छापेमारी की गई थी। इसमें एसडीएम, एसडीपीओ समेत करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। लगभग दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

फिलहाल इस छापेमारी के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई है। हालांकि, यह कार्रवाई किस विशेष इनपुट या सूचना के आधार पर की गई थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। प्रशासन ने अभियान के उद्देश्य को गोपनीय रखा है।

Related Posts

बिहार पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, ब्रिटेन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

बिहार पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, ब्रिटेन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

सीवान में बंद मकान में 10 लाख की भीषण चोरी, एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

सीवान में बंद मकान में 10 लाख की भीषण चोरी, एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *