धनबाद IIT (ISM) में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संस्थान के एक छात्र की हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान माने राजकुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का विद्यार्थी था। घटना के बाद पूरे संस्थान परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच की है। छात्र एक्वामरीन हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष थी और वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला था। छात्र की असामयिक मौत की खबर मिलने के बाद संस्थान में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों के बीच भी शोक का माहौल है।

 

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के धनबाद पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल छात्र का शव अशर्फी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। वहीं, पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर छात्र आठवीं मंजिल से कैसे गिरा? क्या यह महज दुर्घटना थी या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संस्थान प्रबंधन की ओर से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Posts

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में पूजा-पाठ की सामग्री बरामद, मां समेत बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में पूजा-पाठ की सामग्री बरामद, मां समेत बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पलामू जिले के पांडू थाने में नाबालिग की पिटाई का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जनता को सुरक्षा और न्याय देने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस पर एक बार फिर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। मनातू थाना के बाद अब पांडू थाना क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *