सीवान में बंद मकान में 10 लाख की भीषण चोरी, एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

बिहार के सीवान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ घर बंद कर निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मकान मालिक एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव का है। जहां चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित मकान मालिक की पहचान वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार सिंह बीते 9 तारीख को अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर निजी काम से दिल्ली चले गए थे। घर में किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इत्मीनान से पूरे मकान को खंगाल डाला।

इस दौरान चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। सूचना मिलने के बाद वीरेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ घर पहुंचे। वहां घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों समेत अन्य सामानों को खंगाला गया था।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी की इस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामानों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। चोरी की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

बिहार पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, ब्रिटेन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

बिहार पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, ब्रिटेन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व

मत्स्यगंधा पर्यटन स्थल में कारू बाबा संग्रहालय को जगह नहीं मिलने पर भड़का आक्रोश, अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने का विरोध

मत्स्यगंधा पर्यटन स्थल में कारू बाबा संग्रहालय को जगह नहीं मिलने पर भड़का आक्रोश, अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने का विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *