स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर

सासाराम, रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े स्कूल जा रहे एक 15 वर्षीय छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्र का इलाज भोजपुर जिले के आरा स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बस स्टैंड के पास खड़ा था छात्र, तभी मारी गोली

Sponsored Advertisement

घायल छात्र की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी दिनेश सिंह के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह आशीष अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। वह बस स्टैंड के समीप खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और छात्र को गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि आशीष औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा इंटर स्कूल का छात्र है।

प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद छात्र को भोजपुर जिले के आरा स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, गोली छात्र के सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कछवां थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। वारदात के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

बंजरिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतलें बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बंजरिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतलें बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *