संविधान दिवस पर धनबाद समाहरणालय में अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर किया गया। इसकी अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने की।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, प्रधान सहायक और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान सभा के सदस्यों की दूरदर्शी सोच और लंबे संघर्ष का परिणाम है। संविधान का निर्माण जिस उद्देश्य और परिकल्पना के साथ किया गया था, उसे अपने जीवन और व्यवहार में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। केवल अधिकारों की जानकारी रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना भी जरूरी है।

 

कालीदास मुंडा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और कार्यशैली में भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल उद्देश्यों का बार-बार स्मरण करने और उनका पालन करने से ही एक मजबूत, समतामूलक और लोकतांत्रिक समाज का निर्माण संभव है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Posts

धनबाद में भू-माफियाओं की कोशिश पर प्रशासन का शिकंजा, झारखंड मोड़ के पास 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर लगा चेतावनी बोर्ड

धनबाद जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड मोड़ के समीप स्थित 1.26…

धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान से उजड़े 30 दुकानदारों के आशियाने, रोजी-रोटी पर संकट; बोले- पहले पुनर्वास करे प्रशासन

धनबाद जिले के श्रमिक चौक इलाके में रेलवे की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *