बाढ़ में गैर मजरुआ जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, रिटायर्ड SI समेत तीन घायल; जलनिकासी बाधित होने का भी आरोप

पटना के बाढ़ अनुमंडल से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। बेलछी थाना क्षेत्र के मसत्थू गांव में सरकारी गैर मजरुआ जमीन के कब्जे और इस्तेमाल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में रिटायर्ड SI के बेटे और पोते के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि मारपीट में रिटायर्ड SI को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मसत्थू गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

घायल पक्ष ने आरोप लगाया है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट हुई, उस समय अंचलाधिकारी (CO) अपने दो गार्ड के साथ मौके पर मौजूद थीं। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया। घायल पक्ष का दावा है कि घटना के बाद CO मौके से चली गईं।

 

हालांकि, CO ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनके मौके से लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। CO के मुताबिक विवाद सरकारी गैर मजरुआ जमीन पर कब्जे को लेकर है और इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर एक पक्ष द्वारा मकान बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

 

ग्रामीणों के मुताबिक विवादित जमीन गांव की जलनिकासी के लिए भी महत्वपूर्ण है। गांव के करीब एक तिहाई हिस्से का नाले का पानी इसी रास्ते से मुख्य सड़क की ओर जाता है। आरोप है कि जमीन को खरीदगी बताकर घेर दिए जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई, जिससे मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

 

घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जमीन की वास्तविक स्थिति, जलनिकासी बाधित होने और मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *