मक्का खेत में नंगा बिजली तार लगाने से युवक की मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार; पलामू पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पलामू। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में मक्का की फसल को नीलगाय से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी में नंगा बिजली तार लगाए जाने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के आरोपी ललन भुईयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 80-81/28, दिनांक 27 अगस्त 2026 के मामले में विरेन्द्र भुईयां, पिता स्वर्गीय रघुवीर भुईयां, निवासी फटीया, पोस्ट सरईडीह ने अपने भाई संदीप भुईयां की मौत को लेकर सुरेश भुईयां, कृष्णा भुईयां और ललन भुईयां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

 

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ललन भुईयां ने अपनी बाड़ी में मक्का की फसल लगाई थी। फसल को नीलगाय से बचाने के लिए उसने खंभे और बिजली पोल के सहारे सिंगल फेज का नंगा बिजली तार खेत के चारों ओर लगा दिया था। इसी दौरान संदीप भुईयां नंगे तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त ललन भुईयां, उम्र करीब 57 वर्ष, पिता स्वर्गीय कड़ईल भुईयां, निवासी उपरीटांड़, थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी सामान की बरामदगी नहीं हुई है।

 

छापेमारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित नौहान, सहायक अवर निरीक्षक राजेश बैठा और थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

 

पलामू पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि खेत, जमीन या बाड़ी की घेराबंदी के लिए नंगे बिजली तार का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे इंसान या जानवर की जान जा सकती है और ऐसा करना गंभीर अपराध है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू।

Related Posts

जोराकाठ जंगल में हाथी की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

रामगढ़। रामगढ़-हजारीबाग वन क्षेत्र की सीमा से सटे हजारीबाग जिले के बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत जोराकाठ गांव के जंगल में एक हाथी की मौत हो गई। जंगल में हाथी का…

मिहिजाम डकैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग भी निरुद्ध

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *