जमुई में एडीएम की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल

जमुई। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित चकाई दौरे और अंकुर बायो टेक लिमिटेड एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान देर शाम कटौना और मलयपुर के बीच एक सड़क हादसा हो गया। चकाई से जमुई लौट रहे एडीएम रविकांत सिन्हा की स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Sponsored Advertisement

घायल की पहचान मटिया निवासी मिश्री यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वीरेंद्र कुमार डॉक्टर आरसी प्रसाद के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता है। शनिवार शाम काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर मटिया लौट रहा था। इसी दौरान कटौना और मलयपुर के बीच सामने से आ रही एडीएम की स्कॉर्पियो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी। हादसे के बाद बाइक सड़क के एक तरफ जा गिरी, जबकि वीरेंद्र दूसरी ओर दूर जा गिरा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

पैर में फ्रैक्चर, शरीर के कई हिस्सों में चोट

 

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। काफी खून बहने की बात भी परिजनों की ओर से कही गई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

 

घायल के पिता मिश्री यादव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में करीब दो घंटे की देरी हुई।

 

मिश्री यादव ने सरकार और प्रशासन से अपने बेटे का बेहतर इलाज कराने और उसकी जान बचाने की मांग की है। फिलहाल घायल का सदर अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे को लेकर पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

नालंदा में बर्तन की दुकान और गोदाम में छापेमारी, डेढ़ किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार

नालंदा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालंदा पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में पुलिस ने…

सहरसा में तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का आगाज, ‘डार्क लाइफ’ और ‘महाभारत एक्सटेंशन’ ने बांधा समां

सहरसा। जिला परिषद स्थित पाठशाला परिसर में शुक्रवार की शाम भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) सहरसा इकाई की ओर से तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का शुभारंभ हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *