बेली ब्रिज और जहाज परिचालन पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

भागलपुर। बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और गलत जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर भागलपुर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रख रही है।

 

Sponsored Advertisement

प्रशासन के अनुसार, बेली ब्रिज और जहाज परिचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अपुष्ट या गलत जानकारी लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वीडियो, पोस्ट या संदेश को बिना पुष्टि किए आगे साझा न करें।

 

जहाज पर रील और सेल्फी बनाने पर भी सख्ती

 

वहीं, जहाज से यात्रा के दौरान रील बनाने, सेल्फी लेने या बिना किसी आवश्यक काम के इधर-उधर घूमने के उद्देश्य से सफर करने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा। प्रशासन ने कहा है कि जहाज सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और आवश्यकता को पूरा करना है। इसका अनावश्यक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 

यात्रियों से अपील की गई है कि जहाज पर सफर के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे खुद की या दूसरे यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। खासकर यात्रा के दौरान सेल्फी या वीडियो बनाने के चक्कर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं करने की सलाह दी गई है।

 

सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता

 

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से जिम्मेदारी के साथ जहाज सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही जहाज से यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशा मुक्त कोशी’ अभियान को मिली बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 1486 लीटर शराब और 508 किलो गांजा बरामद

सहरसा। कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। आम लोगों से मिल…

संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा जिउतिया व्रत, सोन नदी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोईलवर। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला जिउतिया व्रत इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *