सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में


सुपौल पुलिस ने अपहरण के एक मामले का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए अपहृत युवक मो. जीशान को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सुपौल एसपी सरथ आरएस ने भीमपुर थाना परिसर में देर रात प्रेस ब्रीफिंग कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे माधोपुर निवासी मो. जीशान खान का अपहरण किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद चार-पांच अलग-अलग पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी शुरू की।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपहरण की घटना में अररिया जिले के नरपतगंज इलाके के अपराधियों की संलिप्तता है। इसके बाद सुपौल पुलिस, अररिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घटना में शामिल कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इसी बीच पुलिस को उस वाहन की गतिविधि की जानकारी मिली, जिसका इस्तेमाल अपहरण की घटना में किया गया था। वाहन का मूवमेंट अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस टीम ने बॉर्डर इलाके में छापेमारी की। इसी कार्रवाई में मो. जीशान को सकुशल बरामद कर लिया गया।

एसपी सरथ आरएस के मुताबिक, अपहृत मो. जीशान और घटना में शामिल आरोपी कथित तौर पर अवैध कारोबार से जुड़े हैं। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद जीशान का अपहरण किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार बताया गया है।

पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Posts

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *