छठ पूजा को लेकर ग्रामीण युवाओं की अनूठी पहल, कोयल नदी छठ घाट की सफाई में जुटे ग्रामीण; जेसीबी से रास्ते को भी कराया समतल

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पलामू जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में नावा बाजार प्रखंड के चेचन्हा गांव में शुक्रवार को कोयल नदी स्थित छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की।

 

Sponsored Advertisement

छठ महापर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने पूजा से पहले घाट को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी उठाई। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया। वहीं, घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की भी सफाई की गई। रास्ते में मौजूद कचरे और झाड़ियों को हटाया गया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी डलवाकर रास्ते को समतल कराया गया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी नहीं हो।

 

युवाओं ने बताया कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का भी संदेश देता है। इस पर्व में सभी लोग मिल-जुलकर अपनी भागीदारी निभाते हैं। ऐसे में घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, छठ पूजा के दौरान कोयल नदी घाट पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को देखते हुए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। युवाओं का प्रयास है कि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

 

इस स्वच्छता अभियान में अगम, शुभम, नवीन, राजा, आनंद, राहुल, रंजीत, रंकज, ऋषिराज, सोनू, सिंटू, रौशन, अमन, विक्की, देवब्रत, अमित, दिलीप, लवकुश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

**रिपोर्ट: सत्यम शुक्ला, पलामू।**

Related Posts

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगा शुरू, 15 को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह…

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा में घाटों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *