सीवान में कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ की रंगदारी, डाक से भेजा धमकी भरा पत्र, नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी

बिहार के सीवान में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बार अपराधियों ने ग्रामीण कार्य विभाग के एक बड़े अधिकारी को निशाना बनाया है। कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पूरा मामला सीवान के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल सीवान-1 से जुड़ा है। यहां तैनात कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे डाक के माध्यम से एक गुमनाम पत्र मिला। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम लोहा सिंह बताया है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत उनसर गांव का पता भी लिखा गया है।

Sponsored Advertisement

धमकी भरे इस पत्र में भेजने वाले ने खुद को भाकपा माले के तिरहुत प्रक्षेत्र का एरिया कमांडर बताते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पत्र में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि मांगी गई रकम नहीं दी गई तो कार्यपालक अभियंता को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद अधिकारी काफी डरे हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश कुमार चौधरी ने सीवान नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को धमकी भरे पत्र की फोटोकॉपी के साथ डाक विभाग की EMS ऑनलाइन ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारी भी सौंपी है, ताकि पत्र भेजने वाले तक पहुंचने में मदद मिल सके।

वहीं, शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पत्र में लिखे नाम और पते की सत्यता की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने यह धमकी भरा पत्र भेजा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

छठी मैया के स्वागत में सज रहे सहरसा के घाट, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठी मैया के स्वागत में सज रहे सहरसा के घाट, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुंगेर में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर; दो मासूम बेटियां हुईं अनाथ

मुंगेर में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर; दो मासूम बेटियां हुईं अनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *