छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की सुरक्षा और तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हाजीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नारायणी नदी के किनारे स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर नगर प्रशासन लगातार घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहा है।

दरअसल, छठ महापर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हाजीपुर में छठ घाटों को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। इसी कड़ी में नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास द्वारा नारायणी नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, सजावट, समतलीकरण और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन का विशेष ध्यान इस बात पर है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, नदी किनारे स्थित असुरक्षित घाटों को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। ऐसे घाटों पर बैरिकेडिंग लगाने, लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि घाटों पर बचे हुए सभी कार्य छठ महापर्व से पहले पूरे कर लिए जाएं। घाटों पर रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

वैशाली जिला प्रशासन और नगर परिषद का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक छठ घाट उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल घाटों का निरीक्षण लगातार जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि छठ महापर्व के दौरान व्रती और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

Related Posts

भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

छठ के रंग में रंगा बिहार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पाटलिपुत्र घाट पर किया गंगा स्नान, भगवान भास्कर को अर्पित किया जल

छठ के रंग में रंगा बिहार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पाटलिपुत्र घाट पर किया गंगा स्नान, भगवान भास्कर को अर्पित किया जल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *