पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार! मां, पत्नी और 12 साल के बेटे की मौत, 15 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

एक तरफ पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार में विवाद… दूसरी तरफ रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट… और फिर एक ऐसी दर्दनाक घटना, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बिहार के वैशाली जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में मां, पत्नी और 12 साल के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार में जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। आखिर इस विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया, देखिए ये रिपोर्ट।

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने की बात सामने आई है। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक 15 वर्षीय बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Sponsored Advertisement

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी, 35 वर्षीय सीमा देवी और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं, 15 वर्षीय ऋषिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि श्यामनंदन सिंह की मौत के बाद उनके इकलौते बेटे राहुल जमीन बेच रहे थे। परिवार के दूसरे सदस्य इसका विरोध कर रहे थे।

आरोप है कि शनिवार को राहुल ने एक और जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसकी जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी सीमा देवी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचीं और जमीन के दस्तावेज की नकल निकलवाई। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर राहुल से जमीन बेचने को लेकर सवाल किया।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राहुल ने अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट की और फिर घर से चला गया।

इसके बाद रात में परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने की घटना सामने आई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, बच्ची का इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन विवाद, घरेलू कलह और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

सवाल बड़ा है कि आखिर पुश्तैनी जमीन का विवाद एक परिवार के लिए इतनी बड़ी त्रासदी कैसे बन गया? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Posts

छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की सुरक्षा और तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की सुरक्षा और तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *