छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा के घाटों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

 

 

Sponsored Advertisement

सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर बिजली आपूर्ति, विद्युत सुरक्षा और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तीनों जिलों के विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जर्जर तार और बिजली के पोल दुरुस्त करने का निर्देश

 

अधीक्षण अभियंता ने सभी छठ घाटों और उनके आसपास लगे बिजली के तार, पोल, ट्रांसफार्मर तथा अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कर समय रहते मरम्मत कराने को कहा। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले घाटों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, खुले और जर्जर तारों को दुरुस्त करने तथा पानी के संपर्क में आने वाले विद्युत उपकरणों से दुर्घटना की आशंका समाप्त करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा लोहे के विद्युत पोल पर डाइइलेक्ट्रिक पेंट के साथ प्लास्टिक रैपिंग कराने को भी कहा गया।

 

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

 

छठ के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम रखने और क्विक रिस्पांस टीम गठित करने की व्यवस्था की गई है। ताकि बिजली से जुड़ी किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

 

विभाग का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्क रहने तथा बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। विभाग की इन तैयारियों से छठ घाटों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Related Posts

सांप ने डंसा तो जिंदा सांप को ही पकड़कर 25 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान ।

बिहार। के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सांप ने डंस लिया तो वह उसी जिंदा सांप को हाथ में…

छठी मैया के स्वागत में सज रहे सहरसा के घाट, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठी मैया के स्वागत में सज रहे सहरसा के घाट, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *