सुल्तानगंज में 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से 18 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या-7, मिर्जापुर निवासी इरफान उर्फ इदवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह 26 सितंबर 2026 को शाम करीब चार बजे दिलगौरी मोड़ के पास स्थित मिठाई दुकान के समीप से अचानक लापता हो गया। इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

Sponsored Advertisement

इस संबंध में लापता युवक की बहन रौशन खातून ने सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपने भाई की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि इरफान उर्फ इदवा की उम्र करीब 18 वर्ष है और वह 26 सितंबर की शाम दिलगौरी मोड़ के पास से लापता हुआ। काफी खोजबीन के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

 

मामले की सूचना मिलने के बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवक के लापता होने के कारणों और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजन युवक की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

 

परिजनों ने बताया कि जो भी व्यक्ति इरफान उर्फ इदवा के बारे में सही जानकारी देकर उसकी तलाश में मदद करेगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचना दें।

 

लापता युवक का नाम इरफान उर्फ इदवा, पिता का नाम मो. इस्लाम उर्फ स्व. टनूट, निवासी नगर परिषद सुल्तानगंज, वार्ड संख्या-7, मिर्जापुर बताया गया है।

 

संपर्क नंबर: 9229596950, 9942827183

Related Posts

समस्तीपुर में बाढ़ राहत वितरण का वीडियो वायरल, नाव से फेंके गए पैकेट; पानी में उतरकर राहत लेने को मजबूर दिखे लोग

समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के हरदासपुर इलाके में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांटे जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग…

जून से अगस्त तक के लंबित शुल्क सितंबर के बिल में जुड़े, नए बिलिंग सॉफ्टवेयर के बाद हुआ समायोजन

सहरसा। सितंबर महीने का बिजली बिल सामान्य से अधिक आने पर उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की ओर से स्पष्ट किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *