400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा


सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 34 स्थित बटरहा में करीब 400 फीट लंबे नाला निर्माण को लेकर जांच शुरू हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने नाला निर्माण की स्थिति के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया। निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों और स्थानीय लोगों की मांग के बाद यह जांच शुरू की गई है।

दरअसल, स्थानीय संजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाला निर्माण को लेकर आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य से किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आरोप सामने आने के बाद नाला निर्माण का काम रोक दिया गया था। इसके बाद वार्ड के 14 परिवारों ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नाला निर्माण का काम पूरा कराने की मांग की थी।

Sponsored Advertisement

इसी मामले की जांच के लिए सोमवार को नगर निगम की पांच सदस्यीय टीम बटरहा पहुंची। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर मो. शाहिद, सिटी मैनेजर अभिसार कश्यप, एसडीओ नीतीश कुमार और दो जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण से जुड़ी स्थिति और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर मो. शाहिद ने कहा कि नाला निर्माण सामूहिक जनहित में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थल निरीक्षण के बाद जांच टीम अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, करीब 400 फीट लंबे नाला निर्माण को लेकर नगर निगम की जांच जारी है। स्थानीय लोगों की नजर अब जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

Related Posts

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

बाढ़ प्रभावितों को राहत और मुआवजे की मांग, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लौरिया विधायक विनय बिहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *