नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

नेपाल में लगातार हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नारायणी नदी के जलस्तर और जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया।

सांसद ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से नदी के बढ़ते जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान सांसद ने बराज से हो रहे जल प्रवाह की स्थिति देखी और अधिकारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली। फिलहाल गंडक बराज की स्थिति सामान्य होने का दावा किया गया है।

वहीं, नेपाल के पहाड़ी और तराई इलाकों में बारिश रुकने के बाद मौसम में भी सुधार हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। बराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

जलस्तर में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, निचले इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए रखने और राहत-बचाव कार्यों को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    सहरसा में सुबह-सुबह दर्दनाक घटना, सब्जी मंडी में बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

    बिहार के सहरसा में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के नया बाजार स्थित शंकर चौक सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल से अचानक गिरने के बाद 56…

    समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: घर के दरवाजे पर खेल रहे 5 साल के मासूम को वाहन ने कुचला, मौत के बाद बवाल; पुलिस पर तानी AK-47

    बिहार के समस्तीपुर जिले में पांच वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा पंचायत स्थित सिंधियाही गांव की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *