सहरसा में सुबह-सुबह दर्दनाक घटना, सब्जी मंडी में बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

सहरसा शहर के नया बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल से अचानक गिरने के बाद एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायण चौधरी के रूप में हुई है। वह सरौजा वार्ड संख्या-12 के रहने वाले थे और नया बाजार में फुल झा के मकान में किराये पर रहते थे। बताया जाता है कि उनकी आयुर्वेदिक दवा की दुकान भी थी।

 

Sponsored Advertisement

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नारायण चौधरी शुक्रवार की सुबह अपने घर से सब्जी खरीदने और दवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी दौरान नया बाजार स्थित सब्जी मंडी में अचानक वह मोटरसाइकिल से गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। हालांकि, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

 

सब्जी मंडी के एक दुकानदार ने बताया कि नारायण चौधरी मोटरसाइकिल से अचानक नीचे गिर गए थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

 

वहीं, मृतक के पुत्र कृष्णा कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह घर से सब्जी और दवाई लेने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

 

पुत्र के मुताबिक, परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। हालांकि, नारायण चौधरी की मौत आखिर किस वजह से हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह मोटरसाइकिल से गिरने के बाद अचानक कैसे मौत का शिकार हो गए, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

 

फिलहाल, इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। सब्जी खरीदने घर से निकले नारायण चौधरी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Related Posts

छठ पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, दो महिला समेत तीन की मौत, तीन घायल

छठ पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, दो महिला समेत तीन की मौत, तीन घायल

पटना में दो करोड़ से अधिक की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार, छठ पर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

पटना में दो करोड़ से अधिक की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार, छठ पर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *