नालंदा में चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई, इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया तो वहां से भागने लगा; पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

जख्मी युवक की पहचान बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर चोरी का सामान किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान मेहरपर मोहल्ले के स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोरी के शक में मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक को काफी चोटें आईं।

 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

 

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इलाज के दौरान जख्मी युवक अस्पताल से भागने की कोशिश करने लगा। युवक को भागते देख स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने उसका पीछा किया और खदेड़कर दोबारा पकड़ लिया।

 

इसके बाद युवक का इलाज कराया गया। उपचार के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

 

घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के खिलाफ चोरी से संबंधित क्या मामला है और घटना के दौरान उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों की भूमिका क्या रही।

 

चोरी के शक में किसी को भी कानून हाथ में लेकर पीटने की घटना ने एक बार फिर भीड़ की मनमानी और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Posts

समस्तीपुर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा में बड़ा हादसा, आग के करतब के दौरान युवक झुलसा; LIVE VIDEO वायरल

बिहार के समस्तीपुर जिले में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में आग के करतब ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में…

सहरसा में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *