नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर मैदान में उतरे युवा, आजाद युवा विचार मंच ने आयोजित की बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता

युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आजाद युवा विचार मंच द्वारा पुलिस लाइन मैदान में एक दिवसीय बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने की इस पहल में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

Sponsored Advertisement

मंच के संयोजक मृत्युंजय कुमार झा की अध्यक्षता एवं खेल प्रकोष्ठ प्रभारी नीतीश मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ना रहा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित शैलेश कुमार झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है। खेलकूद के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

 

वहीं, मंच के संयोजक मृत्युंजय कुमार झा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से नशे से दूर रहने तथा इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेमसागर कुमार एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रश्मि सोरेन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। वहीं, नीतीश मिश्रा ने ग्रामीण स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने की बात कही।

 

कार्यक्रम में अमित कुमार हेम्ब्रम, विकास गिरी, सूरज कुमार, कोमल कुमारी, अन्नु कुमारी, मोनी कुमारी, स्वाति कुमारी, राहुल कुमार साह, सतीश कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, राणा कुमार पासवान सहित कई खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित रहे।

 

इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Related Posts

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगा शुरू, 15 को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह…

छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर सहरसा विद्युत विभाग अलर्ट, ई. अमित कुमार ने किया निरीक्षण; लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठ घाटों पर किसी भी तरह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *