जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे लिबर्टी शोरूम के पास की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान सदर अस्पताल के समीप महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है।

 

महिलाओं के साथ टहलने गई थीं पीड़िता

 

अनिता कुमारी के अनुसार, वह सोमवार शाम मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ बोधवन तालाब चौक पर टहलने गई थीं। टहलने के बाद सभी महिलाएं पैदल अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास पीछे से एक FZ बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे।

 

पीड़िता के मुताबिक, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

 

लगातार सामने आ रही स्नैचिंग की घटनाएं

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। खासकर शाम के समय भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाश महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बोधवन तालाब जैसे व्यस्त इलाके में हुई ताजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Posts

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह   Sponsored Advertisement जिला मुख्यालय। सुरक्षित और वैध विदेश…

समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *