पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड में 4 और गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी का खुलासा

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कथित साजिशकर्ता शंकर राय उर्फ विनय राय, कथित शूटर रितिक कुमार उर्फ सुजीत कुमार, पप्पू कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

दरअसल, 23 सितंबर 2026 की शाम चकारम स्थित एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मार दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

Sponsored Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी के निर्देशन और सेंट्रल एसपी की निगरानी में एसडीपीओ विधि-व्यवस्था-01 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी दौरान एसआईटी को सफलता मिली और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शंकर राय उर्फ विनय राय को साजिशकर्ता और रितिक कुमार उर्फ सुजीत कुमार को शूटर बताया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव की हत्या के लिए करीब 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना की पूरी साजिश के साथ इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

बिहार में बाढ़ का कहर, गोपालगंज में रिंग बांध टूटा तो योगापट्टी में 200 फीट चंपारण तटबंध ध्वस्त

बिहार में बाढ़ का कहर, गोपालगंज में रिंग बांध टूटा तो योगापट्टी में 200 फीट चंपारण तटबंध ध्वस्त

बाढ़ पीड़ितों की मांग को लेकर गमछा बिछाकर धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- CM के आने तक नहीं उठूंगा

बाढ़ पीड़ितों की मांग को लेकर गमछा बिछाकर धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- CM के आने तक नहीं उठूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *